फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति पब्लिक स्कूल कुराली में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों पर झूमें छात्र
विज्ञापन

जानीखुर्द। कुराली स्थित शांति पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल चेयरमैन विनय कुराली ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, संगीत, हास्य नाटक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और देश भक्ति के तराने प्रस्तुत किये। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, नरेंद्र मोदी, लालू यादव, डाक्टर, स्पाइडर मैन आदि के रुप प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में विवांश ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और माही यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों द्वारा देश रंगीला और इंडिया वाले गीतों पर प्रस्तुति दी। चेयरमैन विनय कुराली ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर डीएन गोयल, सौरव कंसल, डॉ. नीतु, गौरव गुप्ता, नेहा, पिंकी, आरती, राहुल शर्मा, सचिन, महेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें