फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरी विद्युत लाइन खींचवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम उदय पार्क कॉलोनी निवासी धर्मवीर सिंह मूल रूप से कालंदी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने खेत पर साढ़े सात हॉर्स पावर का विद्युत कनेक्शन लिया है। गांव के एक किसान के खेत पर ट्रांसफार्मर से तीन खंभों की लाइन आनी है। इसमें दो खंभे तो पिछले माह लग गए, लेकिन बाकी बची हुई लाइन अभी तक नहीं खींची है। किसान धर्मवीर सिंह ने विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने शुक्रवार को विद्युत निगम के एमडी पवन कुमार से मिलकर गुहार लगाई। कहा कि अगर विद्युत लाइन नहीं खींची तो इस बार गेहूं की भी बुवाई नहीं होगी। एमडी ने एक्सईएन को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें