फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएस एकेडमी का धूमधाम के साथ मनाया गया तृतीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज एक स्थित जेएस एकेडमी का मंगलवार को तृतीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। प्रधानाचार्य नीलम महाना ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। शैक्षिक स्तर पर उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के बाल कलाकारों ने बाल श्रम को समाप्त करन,े देश को स्वच्छ बनाने, महिला उत्थान तथा समाज में उसकी बढ़ती भागीदारी का संदेश दिया। बागपत के ब्लॉक प्रमुख एवं विद्यालय के चेयरमैन सुभाष गुर्जर तथा ज्योत्सना गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उप प्रधानाचार्य पल्लवी शर्मा, अनन्या मजूमदार मौजूद रहीं। वहीं कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार मुख्य अतिथि थे, लेकिन उनकी फ्लाइट लेट होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें