मोदीपुरम। वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने निकाय चुनाव में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। विद्यालय के निदेशक सलीम ने कहा कि हर किसी को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से उठकर मतदान अवश्य करना चाहिए। निदेशक शिक्षा राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमें मतदान कर स्वच्छ छवि और योग्य व्यक्ति को चुनना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक वर्ग बुद्धिजीवी होता है व आदर्श भी। सभी का दायित्व है कि अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान चेयरमैन अजित चौधरी, वाइस चेयरमैन बेबी चौधरी, कोऑर्डिनेटर आंचल चौधरी, कुमकुम ठाकुर, प्रीति सिंह, कुलदीप ठाकुर, मीनू तोमर आदि मौजूद रहे।