फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने गिरा दिया पारा, 48 घंटे में और बढेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 48 घंटे में तापमान और गिरेगा और ठंड बढे़गी।
विज्ञापन

दो दिन पहले कुछ स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी के बीच मौसम में बदलाव आने लगा है। वहीं हवा के कारण चौबीस घंटे में दिन रात के तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भी दिन में मौसम सर्द रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 69 व न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.3 डिग्री और रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों से लौटकर आई सर्द हवाओं से वेस्ट यूपी में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।

पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 26.4 12.5
15 28.8 12.5
16 26.2 12.1
17 25.0 12.6
18 27.3 14.7
19 25.4 14.1
20 23.8 11.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें