फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पदमावती के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को छात्र नेता गगन सोम के नेतृत्व में राजपूत समाज के युवाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर वीरांगना के चरित्र को गलत तरीके से दर्शाया गया है। उन्होंने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यहां जगपाल अटेरना, अंकित कालंदी, दीपक कुशवाह, नमन चौहान, महाराजा चौहान, सुुुनीत सोम, पंकज सोम, अभिनव, अवनीश, शुभम कालंदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें