फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक मोहित के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ के थाना टीपीनगर चंद्रलोकपुरी साबुन गोदाम निवासी लोग रविवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर की रात को बपारसी हिंडन नदी के पुल के पास बाइक सवार 18 वर्षीय मोहित पुत्र राजेंद्र का शव मिला था। उसकी मौत का कारण सड़क हादसा बताया था। लोगों ने आरोप लगाया कि मोहित की मौत हादसे में नहीं बल्कि उसके साथ बैंक में काम करने वाले चार दोस्तों ने की है। मोहित की पत्नी पोयम उपाध्याय ने बताया कि उसका पति मोहित प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पर गया था। जब रात में उसकी बात मोबाइल पर हुई तो उसने खुद को खतौली में एक दोस्त की बेटी के जन्मदिन में होने की बात कही। 9 बजकर 52 मिनट पर उसके पति ने देर रात होने की बात कहते हुए सुबह को घर आने की बात कही। रात में करीब 12 बजे पुलिस का फोन पहुुंचा तो उन्होंने हादसा बपारसी नदी के पुल के पास होने की बात कही। इस मामले में घटना के दौरान परिजनों ने इत्तेफाकिया में तहरीर दी, लेकिन अब परिजनों ने मोहित के चार दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराने की बात कही। मोहित के पिता राजेंद्र सिंह, ताऊ चंद्रपाल सिंह, भाई मुकेश और सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें