खरखौदा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रमेश ठेकेदार ने रविवार को चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने भगवान के मंदिर में पूजा करके चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। कस्बा के मोहल्ला तिहाई, मोहल्ला बिचपटिया, मोहल्ला मुंडा महादेव सहित सभी में नुक्कड़ सभायें कीं। वहीं, घर-घर जाकर चुनाव निशान रेल के इंजन का सामने वाला बटन दबाकर जिताने की अपील की। उन्होंने कस्बे के चहुंमुखी विकास का वादा किया है। उन्होंने कस्बे की सड़कें, बिजली, इंटरनेट, पेजयल और निकासी की पुख्ता व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर होतीलाल, राजपाल बिलतोरिया, कपिल, कुलदीप, ललोति, शंकर, जयप्रकाश, ओेमी मुंडे, कार्तिक दीपांशु, शुभम, मोनू, विजय यादव, मांगेराम, राजीव, मदन, हरीश, पप्पू, हिमांशु, अंकित, मोहन सिंह, मनोज, संदीप राज सहित कई लोग मौजूद रहे।