फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने बिजली चोरी पर अंकुश के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम ने चलाया छापामारी अभियान
विज्ञापन

मवाना। विद्युत निगम के अधिकारी विद्युत चोरी के मामलों को रोकने के उद्देश्य से मवाना सहित पांच कस्बों में छापामारी कर सौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई हैं। सर्वाधिक एफआईआर फलावदा में दर्ज की गई हैं। विद्युत निगम के एसडीओ योगेंद्र बजाज ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। टीम बनाकर कस्बों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। नवंबर माह में अभी तक विद्युत चोरी के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। फलावदा में अभी तक 47 एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, परीक्षितगढ़ में तीस और हस्तिनापुर में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं। विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें