विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया
दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
एनकेबीआर एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
एनकेबीआर एकेडमी में दो दिवसीय सदनीय स्पोर्ट्स मीट ‘ऊर्जा’ का आयोजन किया गया। एनकेबीआर एकेडमी के चार सदर वायु, जल, अग्नि और धरा सभी सदनों के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान खोखो, केरम, ऊंची कूद, शतरंज, लंबी कूद, 200 मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। दो सौ मीटर दौड़ में वायु सदर के शाहिद ने प्रथम, अग्नि सदन के हिमेश ने द्वितीय और तृतीय स्थान धरा सदन के फैजल ने प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में अशिता ने प्रथम, शिवानी ने दूसरा और नाजमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर बालक दौड़ में अर्पित ने पहला, केशव ने दूसरा और प्रवेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में पहला आशिता, दूसरा कनिका और तीसरा स्थान तनु सैनी ने प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में अर्पित ने पहला, शहजाद ने दूसरा और सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में धरा सदन ने पहला, जल सदन ने दूसरा और अग्नि सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खोखो में जूनियर वर्ग में धरा ने पहला, जल ने दूसरा और वायु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खोखो बालिका वर्ग में वायु सदन ने पहला, धरा ने दूसरा और अग्नि सदन ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी प्रतियोगिता में वायु सदन ने पहला, धरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में करण ने पहला स्थान, केशव ने दूसरा और तरुण तोमर से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में समापन पर संस्था के प्रबंधक बीके गर्ग, सीपी गर्ग, बीएल गर्ग ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अर्पित मावी और कशिश त्यागी को चुना गया। संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. अनुप्रिता शर्मा ने बताया कि बच्चों के बौद्घिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी आवश्यक है। खेलो से बच्चों को मोटर स्किल्स, हैंड आय को-ऑर्डिनेशन और भावना व आत्म विश्वास भी जाग्रत होता है।