सरूरपुर। निकाय चुनाव के चलते नगर पंचायत खिवाई में कांग्रेस नेत्री नगमा और वरिष्ठ नेता डॉ. संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान नगमा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आम जनता के साथ धोखे की राजनीति की है। नोटबंदी, जीएसटी ने लोगों को सड़क पर ला दिया है। वहीं, देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जबकि भाजपा सरकार देश के अमीरों के हितों में फैसले ले रही है। वहीं, डॉ. संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में नफरत का माहौल पैदा कर दिया है। जिससे काननू व्यवस्था दम तोड़ रही है। इस मौके पर विनोद मोगा, दामोदर शर्मा, मुरसलीन चौहान, शमशाद अबरार, राहुल जड़ौदिया आदि मौजूद रहे।