सरधना। धर्मपुरा स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को विद्यार्थी विकास मंच की बैठक हुई। यहां 19 नवंबर को जनता की अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनता की अदालत में एक समय पर एक प्रत्याशी को जनता से रुबरू कराने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जनता प्रत्याशी से सीधा संवाद कर सकती है। कुछ लोग फेसबुक एवं व्हाट्स एप आदि पर भड़काऊ पोस्ट करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी संस्था ने इन प्रयासों की कडे़ शब्दों में निंदा की और दुष्प्रचार करने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की। बैठक में दीपक शर्मा, निरंजन शास्त्री, वीरेंद्र अबौध, शेखर त्यागी, आसिफ त्यागी, जिशान कुरैशी, मिर्जा इस्माईल, इमरानुज्जमा सिद्दिकी, अरशद, इकबाल, रेहान मलिक आदि मौजूद रहे।