खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वीरांगना ऊदा देवी का शहीदी दिवस मनाया गया। वहीं, वीरांगना के व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला गया।
राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरांगना ऊदा देवी का शहीद दिवस का मनाया। इस दौरान प्राचार्य डा. रेखा तिवारी ने वीरांगना जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऊदा देवी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर छात्राओं से व्यक्तित्व का विकास करने की अपील की। वीरांगना ऊदा देवी आज की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्वरूप हैं। महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डा. एमपी शर्मा द्वारा छात्राओं को स्वयं की शक्ति पहचानने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग के प्रभारी डा. नरेंद्र कुमार ने वीरांगना ऊदा देवी के व्यक्त्तिव एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. रेखा रानी तिवारी ने की। यहां छात्रा स्वाति, निशि त्यागी ने भी ऊदा देवी के कार्यों पर विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिक्षिका डा. नीलम, डा. गीता गुप्ता, डा. सुमन सिंह, डा. प्रियंका, डा. रचना बालियान सहित कई लोग मौजूद रहे।