जानीखुर्द(मेरठ)। हरियाणा के सोनीपत में संपन्न हुई आल इंडिया योगा चैम्पियनशिप में मेरठ की योगांजलि पॉवर योगा एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करके 4 गोल्ड, एक सिल्वर और दो कांस्य पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्य के लगभग 2300 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें मेरठ की टीम से दक्ष चपराणा (12-15 वर्ष) ने गोल्ड, सोहित राणा (12- 15 वर्ष) ने सिल्वर, दीपक चपराणा ( 12-15 वर्ष) ने कांस्य, राहुल गुर्जर ( 18-21 वर्ष) ने कांस्य, अनुज कुमार (22-24 वर्ष) ने गोल्ड, अमित कुमार (27-30 वर्ष) ने गोल्ड पदक जीता। मेडल जीतकर लौटी योगा टीम का स्वागत बुधवार को सिवालखास के विधायक जितेन्द्र सतवाई ने किया। इस दौरान उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन की कामना की। इस दौरान योगा कोच अनुज कुमार, अमित कुमार, अभिमन्यू, पंकज पूठ, संचित गुप्ता, हरेन्द्र आदि मौजूद रहे।