मेरठ। नवीन फल मंडी के प्रधान रहीसुद्दीन कुरैशी की हत्या के मामले में दो आरोपियों ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभारी सीजेएम निशा सिंह ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। थाना टीपी नगर क्षेत्र अंतर्गत नवीन मंडी में विगत 16 अक्तूबर को आढ़त पर बैठे प्रधान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी रिपोर्ट प्रधान के बेटे सलमान ने दर्ज करायी थी। इस मुकदमे में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि इलियास पुत्र नसीर अहमद और मुस्तकीम पुत्र बशीर अहमद फरार चल रहे थे। मंगलवार को दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया।