मेरठ। भावनपुर थाना के अब्दुलापुर स्थित सनबीम इंटर कालेज मे सोमवार को एक हास्पिटल की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य तैय्यब अली ने बताया कि कॉलेज के बच्चों ने प्रदूषण, पर्यावरण और जागरूकता विषय पर अपनी चित्रकला से सभी का मनमोह लिया। चित्रकला प्रतियोगिता मेें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।