मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में कर्मचारियों का धरना जारी है। उनका कहना है कि जब तक उनका हक नहीं मिलेगा तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। कर्मचारी नेता पदम सिंह सांगवान ने बताया कि 2016 में भी 125 घंटे कर्मचारियों ने आमरण अनशन किया था। जिसके बाद 78 लाख रुपये का कर्मचारियों का भुगतान किया गया था। इस बार भी वह आमरण अनशन करेंगे। संविदा कर्मचारी 1 सितंबर से धरने पर बैठे हुए हैं। उनका करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा का पैसा रुका हुआ है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कुलपति डॉ गया प्रसाद और वित्त नियंत्रक अवध नारायण से भी शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।