मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस वन स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोडक्टिविटी एंड मैनेजमेंट में क्वीज क्यूरोसिटी-3 नाम से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों के लगभग 278 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता गणेश नाबर ने प्रथम, तेज सिंह ने द्वितीय और प्रशांत शिवालिक तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अधिशासी निदेशक प्रो. विकास वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस दौरान अखिलेश कुमार गर्ग, नूपुर सहरावत, मोहित, निकुंज शर्मा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।