फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में लगा विधि साक्षरता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विधिक सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रिट पिटिशन, पीआईएल, विधिक जागरूकता, मूल अधिकार एवं कर्तव्य एवं सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों के निस्तारण सहित तमाम विषयों पर बंदियों को नि:शुल्क जानकारी देने के साथ समस्याओं का निराकरण किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित शिविर में नितिन कुमार, अजय सिंह, वरिष्ठ प्रो. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. गोपीचंद, वरिष्ठ कारागार अधीक्षक रतन कुमार सहित तमाम न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी ने बताया कि आज सोमवार को लालकुर्ती स्थित राजकीय महिला संरक्षण गृह पर भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें