मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी को पत्र भेजकर नगर निकाय चुनाव में वकीलों के शस्त्र न जमा कराने और वकीलों को इसके लिए परेशान न करने की मांग की है। एसोसिएशन के अनुसार निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद भी एसएसपी को इस आशय का पत्र भेजा गया था। लेकिन उसके बाद भी थानों की पुलिस द्वारा वकीलों को फोन पर शस्त्र जमा करने के लिये दबाव बनाया जा रहा है।