मोदीपुरम। कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजूकेशन एंड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथैरेपी विभाग के तत्वावधान में सोमवार को ‘मांसपेशियों एवं जोड़ों का दर्द’ विषय पर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। डॉ. अखिलेश यादव ने अतिथि व्याख्यान देते हुए मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव के कारणों पर प्रकाश डाला और उनके उपचार के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज की डीन डॉ. रितु केला ने डॉ. अखिलेश को स्मृति चिह्न प्रदान किया। निदेशक डॉ. एसके गर्ग, कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एसपी देशवाल, डॉ. उज्ज्वल सिंह तोमर, असिस्टेंट डॉ. शाजिया मट्टू, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. गुरप्रीत, डॉ. ललित, डॉ. हिमानी आदि मौजूद रहे।