फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान से उमड़े भक्त, टोल प्लाजा पर रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। टोल प्लाजा पर शनिवार को फिर से भयंकर जाम लग गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हाईवे पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई। हरिद्वार जाने वाले और गढ़ गंगा से आने वाले श्रद्धालुओं का रैला उमड़ता गया और जाम लगता गया। सुबह से लेकर शाम तक टोल पर रुक-रुक कर कई बार जाम लगा। दोपहर 12 बजे से लेकर और शाम छह बजे तक जाम की स्थिति ज्यादा रही। हालांकि भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली चालकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी, लेकिन कोई भी चालक किसी भी लाइन मेें घुस जाता था। जिसके चलते कार सवारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। टोल मेंटेनेंस मैनेजर बृजेश सिंह का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा के चलते वाहनों की संख्या बढ़ गई थी, जिस कारण से जाम लगा। जाम को खुलवाने के लिए टोल कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें