फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर लगा भयंकर जाम, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार को फिर से भयंकर जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए टोल कर्मियों के भी पसीने छूट गए। शुक्रवार सुबह वाहनों की संख्या बढ़ने से टोल प्लाजा पर जाम लग गया। टोल वे कर्मचारियों ने किसी तरह जाम को खुलवाया, लेकिन दोपहर को फिर स्थिति खराब हो गई। दौराला की ओर भराला झाल तक और मोदीपुरम की ओर भगवती कॉलेज तक वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान यात्रियों की टोल कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। जाम शाम को चार बजे से सात बजे तक ज्यादा रहा। टोल मेंटेनेंस मैनेजर बृजेश सिंह का कहना है कि जाम से निपटने के लिए अलग से व्यवस्था की है। टोल कर्मियों से कहा गया है कि जाम के दौरान एंबुलेंस का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें