सरधना। कस्बे में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने पहली बार कस्बे में सुबह से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई हुई है। पाबंदी के पांचवें दिन भी भारी वाहनों का नगर में प्रवेश बाधित रहा। वहीं, वाहनों के सड़कों पर खड़ा होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। पुलिस की सख्ती के बाद भी नगर में भारी वाहन लेकर चालक गुजरने का प्रयास करते हैं, लेकिन पुलिस सख्ती दिखाकर उन्हें सड़क खड़ा करा देती है। धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नगर में प्रवेश के प्रतिबंधित होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। इससे अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है।