फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में केवीके करे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कार्यक्षेत्र में आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों की अर्द्धवार्षिक कार्यशाला का आयोजन प्रसार निदेशालय में किया गया। उद्घाटन ेनिदेशक प्रसार डॉ. एसके सचिन ने किया। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित बरेली केवीके द्वारा छह माह में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। वर्ष 2018-19 मेें किए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना तैयार की गई। डॉ. अतर सिंह प्रधान वैज्ञानिक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी कानपुर द्वारा ने कहा कि केवीके नवीनतम कृषि तकनीकी कृषकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे है। वर्ष 2018-19 की कार्यों योजना इस प्रकार बनाए, जिससे वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी हो जाए। कार्यशाला में डीन एजी प्रो. शमशेर, डीन वेटनरी डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. सतेंद्र कुमार खारी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पीके सिंह, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. एसके लोधी, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. केजी यादव, नीरज कुमार, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें