सरधना। अटेरना गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने रास्ते की भूमि है। इस पर सोमवार को मिट्टी से भराव कराया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत डीएम से कर दी। इस पर तहसील प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने पुलिस को भेजा। पुलिस ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने बाद में भविष्य में भराव नहीं करने का आश्वासन देने पर ट्रैक्टर चालक और हिरासत में लिये लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार का कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। इस पर मौके पर जांच के लिए पुलिस को भेजा। रास्ते पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जायेगा।