फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ग्रीन बेल्ट पर कब्जा, एमडीए अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। हाईवे स्थित के पाकेट में आवंटित भूखंडों के सामने ग्रीन बेल्ट है। ग्रीन बेल्ट पर अनाधिकृत लोगों ने अतिक्रमण कर चारों और लोहे की खंभे के तार बंदी कर अवैध कब्जा कर रखा है। साथ ही वहां गंदगी का अंबार लगा है। आवंटी मीना मिश्रा, एस मिश्रा, एसएन अग्रवाल, मंजू, अशोक बालियान आदि ने कमिश्नर और एमडीए वीसी से मामले में शिकायत की थी। कमिश्रर ने 11 अक्तूबर को एमडीए वीसी को निर्देश दिए थे कि स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जे को हटाया जाए। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवंटियों का कहना है कि एक प्रतिनिधिमंडल दोबारा कमिश्नर से मिलकर ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण कराने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें