फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी में घरों में हवन पूजन-सस्त्रपूजन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर और देहात क्षेत्र में विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नवरात्र के संपन्न होने पर घरों में नौ दिन तक मां दुर्गा देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। इसके लिए घरों में सांजी बनाकर लगाई गई। उनकी सुबह-शाम को पूजा की गई। विजयदशमी के दिन विधि विधान के साथ सांजी को जल में प्रवाह किया गया। वहीं, घरों में पंडित एवं पुरोहितों के साथ घर के बुजुर्गों ने दशहरे का पूजन किया। इस दौरान घरों में दशहरे पर शस्त्र एवं अन्य वस्तुओं का पूजन किया गया। ग्राम मोमन फरीदपुर, भामौरी, रार्धना, अकलपुरा, अटेरना, चकबंदी, कुशावली, झिटकरी, दबथुवा, पोहल्ली, बपारसी, मुल्हैड़ा, छुर, चांदना, जुल्हेड़ा में दशहरा पर्व भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें