मोदीपुरम। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पल्लवपुरम फेज दो स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर जिला उपाध्यक्ष अजात शत्रु एवं योगराज शर्मा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि का विरोध जताया गया। इस दौरान रोबिन नाथ गोलू, आदित्य भास्कर, नीरु आदर्श, कमरजहां, भोगेंद्र झा, अरुण कुमार, अनिल चौधरी, सुनील चौधरी, कपिल सिवाया, रामगोपाल, प्रतीक, सचिन, अजय, रवि, राज, विमल सिवाया, रविंद्र, ब्रजवीर, अनिल चौधरी, विनोद पंवार, संजय, सुनील, विनीत विहान, संजय उर्फ संतकुमार आदि मौजूद रहे।