लापता युवक की तलाश शुरू
सरधना। मोहल्ला देवी मंदिर में मंजू पत्नी सुमित करीब एक वर्ष से किराए के मकान में रहती हैं। उसका पति मूलरूप से साईंखेड़ा हापुड़ का रहने वाला हैं और मेरठ रोड स्थित एक धागा फैक्ट्री में काम करता हैं। सुमित 21 सितंबर को प्रतिदिन सुबह सात बजे घर से फैक्ट्री जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर सुमित की तलाश शुरू कर दी हैं।