बारिश से तीन मकानों की छत गिरी
सरधना। अटेरना गांव में बारिश के दौरान शनिवार रात राधे, गुड्डू और संजय के मकानों की छत गिर गई। गनीमत रही की मकान में के अंदर कोई नहीं था। मकान में हजारों रुपये का सामान दब गया। सुबह आसपास के लोगों ने इक्ट्ठा होकर मकानों से दबा सामान निकाला।