छात्रों ने चलाया सफाई अभियान
लावड़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को 71 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट ने पोस्टर बनाए साथ ही डस्टबिन बनाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कैडेट ने स्कूल परिसर और क्लास रूम में सफाई की शपथ ली। वहीं, कैडेट को सफाई के प्रति जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व कैप्टन लवकेश रुहेला ने किया। वहीं, शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान सूबेदार बुद्धि थापा, हवलदार भूपेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, महेंद्र सिंह, संजय, सुनील कुमार आदि रहे।