हरिद्वार के ध्यानार्थ
दौराला (मेरठ)। हाईवे पर वलीदपुर गांव के पास एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हरिद्वार निवासी विनेश अपने रिश्तेदार कपिल और सुनीता के साथ शुक्रवार सुबह कार से हापुड़ जा रहे थे। बताया गया कि जब वह हाईवे पर वलीदपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची टोल की एंबुलेंस ने घायलों का दौराला के एक क्लीनिक में उपचार कराया। बाद में दोनो पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।