सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को ऊर्जा बचत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 4 से कक्षा 9 तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने द्वारा पंखे, कूलर व फ्रीज, एसी, हीटर आदि के चित्र बनाए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक संजय त्यागी, उप प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, शिक्षक तरुण, प्रीति मलिक, अर्पित आदि मौजूद रहे।