फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो खो फाइनल में एमएमएच गाजियाबाद ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर में दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय खो-खो पुरुष प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद प्रथम, एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर टीम द्वितीय रही। वहीं, आईपी कॉलेज बुलंदशहर तृतीय और डीजे कॉलेज बड़ौत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान की। प्राचार्य, डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने सभी प्रतिभाग करने वाली टीमों, विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए रेफरी, स्कोरर, सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हरेन्द्र सिंह ने किया। यहां डॉ. सचिन कुमार, डॉ. गुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। प्राचार्य ने बताया कि बुधवार को महाविद्यालय में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन परीक्षा यथावत जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें