विश्वकर्मा जयंती पर झांकियां निकाली
लावड़। लावड़-मसूरी मार्ग स्थित निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से की गई। इस दौरान विश्वकर्मा, शिव-पार्वती, राधा कृष्ण और सुदामा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। कस्बे में जगह-जगह झांकियों का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। सोहनपाल विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।