सरधना। तहसील मुख्यालय पर पुलिस की लाख पाबंदी के बाद भी खुलेआम शराब बिक्री हो रही है। पुलिस ने तीन दिन पूर्व एक महिला को शराब बेचने में पकड़ा था। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद भी उस महिला ने बृहस्पतिवार को तहसील गेट पर दिन भर शराब बेची। बस शराब बेचने का तरीका बदल दिया। महिला ने सुबह ही तहसील गेट पर बिजली पोल पर एक झोले में शराब भरकर टांग दी। पड़ोस में ही नाई की दुकान पर युवक को बैठा दिया। झोले से कुछ दूरी पर महिला बैठ गई। जब कोई शराब लेने पहुंचता तो महिला उसे झोले की तरफ इसारा कर देती। फिर नाई की दुकान में बैठे युवक को शराब का पेमेंट करने का इशारा कर देती। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो नाई की दुकान पर बैठा युवक वहां से झोला लेकर फरार हो गया। पुलिस के जाते ही फिर झोला टांग दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि महिला पुलिस को शराब तस्करी पकड़ने को लगाया है।