खरखौदा। गांव नरहाडा से एक माह पहले लापता वृद्धा के परिजनों ने बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। नरहाडा निवासी मोहित के अनुसार उसके पिता संतराम (63) एक माह पहले आठ अगस्त को परतापुर क्षेत्र के गांव घाट स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपनी रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। बुधवार को मोहित ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई।