जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर पांचली में स्थित आईटीएम इंस्टीट्यूट में सोमवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आईटीएम में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को विभिन्न कोर्सों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोजगार मेले में नोएडा, गुड़गांव, मेरठ की दो दर्जन कंपनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप्र इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएट के उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया। इसमें करीब 500 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने करीब 150 छात्र-छात्राओं को जॉब के लिए चुनकर ऑफर लेटर दिये। कार्यक्रम में संस्था के सचिव संजय बंसल, पीके वशिष्ठ, नरेन्द्र चौधरी, ज्योति तिवारी, आदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।