मेरठ। गांव फलावदा निवासी गफ्फार (60) मजदूरी करते थे। रविवार को वह अपनी बेटी गुड्डो के साथ बाइक से भावनपुर थाना के गांव पचपेड़ा में शादी समारोह में जा रहे थे। भूड़पुर गांव के पास विपरीत दिशा में तेज गति से आई टाटा एएस गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को गंगानगर स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान गफ्फार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं गफ्फार की मौत के बाद उनकी पत्नी हनीसा और बेेटे समनु, सोनू और बेटी मीना, रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है।