मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी चल रहा है। बदलते मौसम के साथ दिन का तापमान एक बार फिर से 35 डिग्री को पार कर गया है।
बारिश के चलते दिन का तापमान चार दिन पहले तक 31 डिग्री तक पहुंच गया था। रविवार को दिन का पारा बढ़ता हुआ 35 से ऊपर पहुंच गया। दिन में पारा बढ़ा तो गर्मी ने भी अपना असर दिखा दिया। बारिश के समय तो राहत रही, लेकिन इसके बाद फिर से मौसम गर्म होने से उमस बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 78 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी मौसम के तेवर गर्म रहेंगे। दिन का पारा बढे़गा।