फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर कोरी समाज का कमिश्नर मेरठ पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर और आसपास के कोरी समाज के लोगों ने श्री भगवान कोरी के नेतृत्व में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर रविवार को कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन किया। श्री भगवान कोरी ने कहा कि शासनादेश होते हुए भी कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र नही बन पा रहे हैं। इस कारण कोरी समाज शिक्षा, छात्रवृत्ति आदि सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहा है। वेद प्रकाश कोरी ने कहा कि यदि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो समाज को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। पूर्व सभासद जयपाल कोरी परीक्षितगढ़, रामकुमार, सुक्खन, महेंद्र, नरेंद्र, नंद किशोर, संदीप, गीता, विमलेश, सरला, अनुज कुमार, केला देवी, मंजू फतेहपुर, इंद्रपाल सूरजपुरा, मदन पावटी,धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें