सरधना। ग्राम बपारसी निवासी किसान मनोज शर्मा पुत्र पंडित जयभगवान ने बीते वर्ष गांव के ही दूसरे किसान की पर्ची पर करीब एक लाख रुपये का गन्ना किनौनी चीनी मिल में डाला था। किसान का कहना है कि चीनी मिल से गन्ने का पेमेंट किसान के खाते में आ चुका है, लेकिन वह देेने को तैयार नहीं है। वह रुपये मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। किसान मनोज शर्मा ने बपारसी में 10 सितंबर को गांव में ही इस मुद्दे को लेकर करीब दर्जनभर से अधिक गांवों के लोगों की पंचायत बुलाई है। पंचायत में लोगों को आमंत्रित करने के लिए शनिवार को बपारसी, गोटका, मुल्हैड़ा, जसड़ समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया। मनोज ने कई गांवों में लोगों से संपर्क किया।