फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोण पब्लिक स्कूल में इंटर हाऊस बास्केट बॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस बास्केट बॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें अर्जुन, करण, एकलव्य और भीष्म हाउस की टीमों ने शिरकत की। अर्जुन हाउस की टीम में अर्जुन, सत्यम शर्मा, विशाल कुुुमार, देव, अमित पांडेय, हर्षित, आकाश, अमर, हेमंत, हर्ष अंशुल, भीष्म हाउस से अजय सिंह, विकास चौधरी, अदान मिर्जा, सार्थक, प्रणव, गौरव तालियान, आर्यन, निशांत, मयंक, विशांत, शांतनु, अभि, सिराज, दीपक सोम, करन हाउस से सागर, उज्ज्वल, अर्जुन, अंकुर, आदित्य, विजित, वैभव, आशीष, रोहित और सचिन ने भाग लिया। खेल का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अंकित त्यागी ने बाल उछालकर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच करन और अर्जुन हाउस के बीच हुआ। जिसमें अर्जुन हाउस 26-6 से विजयी रहा, दूसरा मैच एकलव्य एवं भीष्म हाउस की टीम के बीच खेला गया। जिसमें भीष्म हाउस 39-0 से विजयी रहा। फाइनल मैन भीष्म एवं अर्जुन हाउस के बीच हुआ। जिसमें भीष्म हाउस 22-2 से विजयी रहा। इस मौके पर पीटीआई सियानंद पंतजलि, ललिता, अमित, प्रीति, दीपक, अरशद, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें