मोदीपुरम/मेरठ। रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज में फिजियोथैरेपी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन एलएलआरएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति दुबे ने किया। डॉ. उज्ज्वल तोमर ने कार्यशाला के बारे में बताया। कीर्ति दुबे ने कहा कि महाविद्यालय फिजियोथैरेपी विभाग के हित में कार्य कर रहा है। चेयरमैन डॉ. एसपी देशवाल ने कार्यशाला को छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर शैलेंद्र शर्मा, डॉ. ललित कुमार, डॉ. शाजिया मटटू, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. गुरप्रीत, डॉ. ललित मौजूद रहे। वहीं शास्त्रीनगर में फिजियोथैरिपिस्ट डॉ. विशाल जैन ने कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया। साथ ही स्वस्थ रहने के तरीके बताए। डॉ. प्रदीप, मनु, दीपक जागी, अंकुश, दिव्या, विकास मौजूद रहे।