फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि में जारी रहा कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में चल रहा दैनिक वेतन कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारी नेता पदम सिंह व गजराज सिंह ने बताया कि प्रदेश में अन्य कृषि विवि में ठेका प्रथा नहीं है। कृषि विवि में भी ठेका प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए। विवि के कर्मचारियों का उत्तर प्रदेश शासन के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान मनोज, अशोक, गजराज, कुलदीप, शीला, ओमवती, धीरज, अनिल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें