फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना-खिर्वा मार्ग पर बाइक ने ठेली में मारी टक्कर,तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरधना-खिर्वा मार्ग पर शुक्रवार शाम बाइक ने फलों की ठेली में टक्कर मार दी। हादसे में तीन बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गलती के बावजूद बाइक चालक ने ठेली संचालक से मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मोहल्ला नई बस्ती निवासी वसीम पुत्र शमशाद शुक्रवार को ठेली लेकर देहात क्षेत्र में फल व सब्जी बेचने गया था। शाम को खिर्वा की तरफ से लौट रहा था। सरधना की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने ठेली में टक्कर मार दी। इसमें वसीम घायल हो गया। वसीम का आरोप है कि गलती के बावजूद बाइक सवार शाकिर व गुलफाम ने उसे पीटा। दोनो पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें