फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों का जानी थानें पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव चन्दौरा निवासी युवक की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस द्वारा छोड़े जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को जानी थाने पर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। बाद में जानी थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा द्वारा जल्द खुलासा किए जाने पर लोग शांत हुए। गांव चन्दौरा निवासी फरमान (45) पुत्र फरयाद अली का शव छह दिन पूर्व गांव जानी कलां के जंगल में मिला था। परिजनों ने अज्ञात में घटना को दर्ज करवाया था। पुलिस ने तीन दिन पूर्व तीन युवकों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को छोड़ दिया। इसका पता चलने पर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद भी थाने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ पुलिस से हत्या के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें