फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवपुरम में श्रीमद् भागवत कथा में झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित ओ पॉकेट में शुुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कथा वाचक दीदी माधवी शर्मा ने पांडवों के जीवन से जुड़ी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से सभी के पाप मिटते हैं और मन में भगवान के प्रति प्रेम जागता है। कथा सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता गणेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह, मंडल महामंत्री विक्रांत ढाका, संजय त्रिपाठी, अनिल चौधरी, गौरव चौहान, जगवीर, वीरेन्द्र, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें