सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में बुधवार रात बारिश से कई जगहों पर मकान गिर गये। नंगला आर्डर के जंगल में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से कई नलकूपों की बिजली बाधित हो गई। मोहल्ला वरुण सराय निवासी सईद पुत्र यासीन का कच्चा मकान बुधवार रात बरिश के दौरान गिर गया। गनीमत रही कि मकान के अंदर कोई सोया नहीं था। वहीं मोहल्ला कहारान में गंगामल का मकान गिर गया। उस मकान में भी कोई नहीं सोया था। बारिश में नगर में जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। मार्गों पर कीचड़ पसरा है। नंगला आर्डर के जंगल में पेड़ उखड़कर विद्युत लाइन पर गिर गया। तार टूट गए। इससे कई नलकूपों की विद्युत आपूति बाधित हो गई।